केला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
केला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 24 सितंबर 2009

बालगीत - केला


ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला

हरे भरे पेड़ों से भैया
बन्दर जी ने तोड़ा केला
पीला पीला मीठा केला
बन्दर जी ने खाया केला।
ला ला-----------------।

अम्मा बाबू भैया दीदी
सबको भाता है केला
क्योंकि चीनी से भी मीठा
होता है पीला केला।
ला ला-----------------।

पीले छिलके को छीलो तो
निकलेगा मीठा केला
बिन दांतों वाले बाबा भी
खाते हैं मीठा केला।

ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला
********
हेमन्त कुमार