चंदा मामा चंदा
मामा
तुम पर संकट
आएगा
मैंने टी वी
में देखा था
कोई बस्ती वहां
बसाएगा।
क्या होगा फ़िर
हम बच्चों का
खिलौने कौन
दिलाएगा
चर्खा कात रही दादी
को
गाने कौन
सुनाएगा।
आओ बच्चों मिल
जुल कर हम
ऐसी कोई जुगत लगाएं
कहीं छुपा दें
उनको सब मिल
दुनिया उनको
खोज न पाए।
000
यशस्विनी
पाण्डेय
हिन्दी शिक्षण
और शोध कार्य से जुड़ी यशस्विनी हिन्दी की उभरती हुयी कवियत्री हैं।बड़ों के साथ ही
इन्होंने बच्चों के लिये भी गीत लिखे हैं।“फ़ुलबगिया”ब्लाग पर यह इनका पहला बालगीत है।सम्पर्क-- yashaswinipathak@gmail.com
|
|





