मछली रानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मछली रानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2009

मछली रानी


छम छम बहता देखो पानी
उसमें तैरे मछली रानी।

कभी भाग कर जाती नीचे
कभी झांकती है ये ऊपर
मुंह में अपने भरकर पानी
खेल दिखाती मछली रानी।

चाहे हो नदिया का पानी
या हो समन्दर गहरा पानी
सभी जगह पर रह लेती है
अपनी प्यारी मछली रानी।

नीली पीली या सतरंगी
जल जीवों की है यह संगी
बिन पानी के रह ना पाती
सुन्दर प्यारी मछली रानी।

छम छम बहता देखो पानी
उसमें तैरे मछली रानी
०००
हेमन्त कुमार