मर गया शेर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मर गया शेर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 30 जुलाई 2010

मर गया शेर

खबर एक फ़ैली जंगल में
मर गये अपने राजा शेर
गुफ़ा के भीतर उल्टे हो कर
पड़े हैं अपने राजा शेर।
खबर एक------------।

भागे सभी जानवर सुन के
गुफ़ा के बाहर मच गया शोर
कोई कहता ढोंग रचाया
कोई कहता मर गया शेर।
खबर एक------------।

लोमड़ आला लेकर पहुंचा
देखूं क्या सच मर गया शेर
आंख खोल के शेर जो झपटा
लोमड़ फ़ौरन हो गया ढेर।
खबर एक------------।

भागे तुरत जानवर सारे
जंगल में फ़िर मच गया शोर
भागो भागो जल्दी भागो
नहीं मरा जिन्दा है शेर।

खबर एक फ़ैली जंगल में
मर गये अपने राजा शेर।
000
हेमन्त कुमार