खबर एक फ़ैली जंगल में
मर गये अपने राजा शेर
गुफ़ा के भीतर उल्टे हो कर
पड़े हैं अपने राजा शेर।
खबर एक------------।
भागे सभी जानवर सुन के
गुफ़ा के बाहर मच गया शोर
कोई कहता ढोंग रचाया
कोई कहता मर गया शेर।
खबर एक------------।
लोमड़ आला लेकर पहुंचा
देखूं क्या सच मर गया शेर
आंख खोल के शेर जो झपटा
लोमड़ फ़ौरन हो गया ढेर।
खबर एक------------।
भागे तुरत जानवर सारे
जंगल में फ़िर मच गया शोर
भागो भागो जल्दी भागो
नहीं मरा जिन्दा है शेर।
खबर एक फ़ैली जंगल में
मर गये अपने राजा शेर।
000
हेमन्त कुमार























