पिंकी के बिल्ले
---।
पिंकी के
घर दो थे बिल्ले
दोनों बड़े
चिबिल्ले।
धमा चौकड़ी
सबसे करते
राजू दीपू
टिल्ले।
पिंकी
पढ़ने जैसे बैठे
बगल में
बैठें बिल्ले।
गीत शुरू
करती ज्यों पिंकी
नाचें
दोनों बिल्ले।
इक दिन
पिंकी गयी बाजार
साथ थे
उसके बिल्ले।
आगे आगे
पिंकी चलती
पीछे पीछे
बिल्ले।
पिंकी ने
थी टिक्की खाई
रबड़ी
दोंनों बिल्ले।
पिंकी
रास्ता भूल गयी जब
घर ले आये
बिल्ले।
000
डा0हेमन्त
कुमार