मंगलवार, 17 सितंबर 2019

रग्घू काका


रग्घू काका
फोटो:गूगल से साभार 
रग्घू काका चाक पे अपने
बर्तन खूब बनाते
रंग बिरंगे ढेरों खिलौने
दीवाली पर लाते।
रग्घू काका--------।

कभी कोई बच्चा मांगे तो
मोटर कार बनाते
गुड़िया गुड्डे की पूरी
बारात उसे दे जाते।
रग्घू काका--------।
फोटो:गूगल से साभार 
सब बच्चों के प्यारे काका
 गुस्सा नहीं दिखाते
कोई खिलौना टूट गया तो
वो फ़ौरन नया बनाते।

रग्घू काका चाक पे अपने
बर्तन खूब बनाते।
000
डा0हेमन्त कुमार





5 टिप्‍पणियां: