कौवे का स्कूल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कौवे का स्कूल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 फ़रवरी 2009

कौवे का स्कूल

कौवे ने इक पेड़ के नीचे
खोल लिया स्कूल
पहले दिन ही सभी जानवर
बस्ते आए भूल ।

गुस्साए कौवे ने फ़ौरन
उठा लिया बस रूल
लगा पीटने सबको जैसे
झाड़ रहा हो धूल।

भागे भागे सभी जानवर
पहुंचे शेर के पास
शेर ने डाटा जब कौवे को
फेंका उसने अपना रूल।
**********
हेमंत कुमार