रविवार, 17 अक्तूबर 2010

रिक्शा

ट्रिन ट्रिन करके
घण्टी बजाता
तीन पहियों से
चलता जाता
मैं हूं रिक्शा
मैं हूं रिक्शा ।

अम्मा बाबू
दादा दादी
मुन्ना मुन्नी
बड़की छुटकी
सबको मैं हूं
सैर कराता
मैं हूं रिक्शा
मैं हूं रिक्शा ।

पतली गलियां
चौड़ी सड़कें
सब पर मैं तो
चलता जाता
जहां न पहुंचे
मोटर गाड़ी
वहां भी मैं
सबको पहुंचाता ।

मैं हूं रिक्शा
मैं हूं रिक्शा ।
******
हेमन्त कुमार

15 टिप्पणियाँ:

  1. बहुत सुंदर बाल गीत ,बधाई

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. रिक्शा पर कितनी सुंदर कविता... बहुत अच्छी ...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. हेमंत जी आपका प्रयास देखकर अच्‍छा लगा। शुभकामनाएं।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. अले वाह, अब तो मेरा मन रिक्शे पर घूमने का कर रहा है...
    ______________________
    'पाखी की दुनिया' में पाखी की इक और ड्राइंग...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. बहुत ही सुन्दर कविता है!
    --
    चित्र बहुत ही बढिया हैं!
    --
    आपकी पोस्ट को बाल चर्चा मंच में लिया गया है!
    http://mayankkhatima.blogspot.com/2010/10/24.html

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  6. आप को सपरिवार दीपावली मंगलमय एवं शुभ हो!
    मैं आपके -शारीरिक स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना करता हूँ

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  7. बहुत प्यारी कविता है ...

    आप मेरे ब्लॉग पर पधारे उसके लिए धन्यवाद ...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  8. बहुत ही सुन्दर कविता.बधाई.नव वर्ष की शुभकामनाएँ.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं